फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान झिंझाना थाना पुलिस ने ओवरलोडिंग के आरोप में 10 ट्रक पकड़े। अन्य थानों की पुलिस भी ओवरलोडिंग के खिलाफ चेकिंग अभियान में लगी रही।
पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके चलते बुधवार को झिंझाना थाना पुलिस ने गाडीवाला चौराहे पर हरियाणा की तरफ से आने वाले ट्रकों और डंफरों की चेकिंग कराई। चेकिंग में 10 ट्रकों को ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़ा गया। झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि ओवरलोडिंग में पकड़े ट्रकों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से टूटा संकेतक बोर्ड
चौसाना। बिडौली-चौसाना मार्ग पर ऊन तिराहे के पास मंगलवार देर रात डंफर की टक्कर लगने के कारण संकेतक बोर्ड टूट गया। अनियंत्रित होकर डंफर भी पलट गया, जिस कारण रास्ते पर रेत फैलने पर काफी देर तक यातायात भी अवरुद्ध रहा। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जेसीबी मंगवाकर रास्ते से रेत हटवाया और यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें