फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से पांच लाख की रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)।
विज्ञापन

बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने घर लौट रहे एक किसान का तमंचों के बल पर अपहरण कर पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। शोरशराबा होने पर आरोपी किसान को सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए तथा कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़ित को फोन कर उसकी स्कूल पढ़ने वाली दोनों बेटियों के अपहरण की भी धमकी दी गई। पीड़ित किसान ने गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए कोतवाली पर तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव तितरवाडा निवासी यूनुस ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि वह किसान है और खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। सोमवार की शाम वह कैराना की ओर से पैदल अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि तभी गांव के निकट स्थित ईंट भट्ठे के निकट पहुंचा, तो उसे बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने आगे बाइक से ओवरटेक करके रोक लिया और उसको तमंचे के बल पर अपहरण कर अपने साथ बाइक पर ले गए, इसके बाद आरोपियों ने उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। इसी बीच उसके शोरशराबा करने पर ग्रामीणों के आ जाने के डर में आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। यही नहीं, जब वह बदमाशों के मुक्त होकर अपने घर पहुंचा ही था कि उसके मोबाइल फोन पर कॉल करके पांच लाख की रंगदारी मांगी और रंगदारी के रुपये नहीं देने पर स्कूल में पढ़ने वाली उसकी दोनों पुत्रियों के अपहरण करने की धमकी दे डाली। पीड़ित किसान ने गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी तथा मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, एक ही दिन में ग्रामीण से एक लाख तथा किसान से पांच लाख की रंगदारी के दो मामले सामने आ जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें