आपत्तिजनक स्थिति में युवक युवती को पकड़ा
शामली। एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में युवक और युवती के होने की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने दोनों को पकड़ लिया। युवक दूसरे समुुदाय का होने के कारण हंगामा खड़ा हो गया। जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने उसको पुलिस को सौंप दिया, जबकि युवती को हिदायत देकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और शामली की एक युवती झिंझाना रोड पर स्थित एक अस्पताल में काम करते हैं। इस बीच युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। रविवार की शाम युवक युवती को एक मोहल्ले में स्थित एक कमरे में लेकर पहुंचा और कमरे का गेट बंद कर लिया। इस पर मकान मालिक ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद उसने हिंदू संगठन के लोगों को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद बजरंग दल के प्रांत छात्र सभा के विवेक प्रेमी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और युवक-युवती को पकड़ लिया। युवक दूसरे समुुदाय का होने के कारण वहां पर हंगामा खड़ा हो गया, जिसके बाद हिंदू संगठन के लोग उसको कोतवाली में लेकर पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया। उधर. नगर के मोहल्ला के एक पार्क में एक युवक अपनी बुलेट पर युवती को लेकर पहुंचा तथा वहीं बैठ गया। आरोप है कि युवक युवती के साथ वहां अश्लील हरकतें करने लगा। इस बात का विरोध जब आस-पास के लोगों ने किया तो युवक धमकी देने लगा। इसकी सूचना वहां के व्यापारियों ने डायल-100 पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।