फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में शीतलहर मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल में भर्ती निमोनिया पीड़ित एक मासूम की रविवार देर शाम मौत हो गई। 18 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें तीन रोगियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के कारण शीत जनित रोग पैर पसार रहे हैं। हरदी थाना क्षेत्र के दहाव गांव निवासी संतोष के पांच वर्षीय पुत्र शोभित को शनिवार दोपहर में तेज बुखार और सांस की शिकायत हुई। चिकित्सकों से इलाज शुरू हुआ। लेकिन लाभ न होने पर परिवारीजनों ने मासूम को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।

इलाज के दौरान रविवार देर शाम उसकी मौत हो गई। 18 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें नानपारा के कोड़री गांव निवासी कमलेश (7), राधा देवी (एक) और दरगाह निवासी ऋषभ (डेढ़) की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें