अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। गांव दखौड़ी जमालपुर में बच्चों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। घायलों का सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव दखौडी जमालपुर में रकम सिंह और टोनी पक्ष के बच्चे गांव में ही खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों में आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह बात दोनों परिवारों के घर पहुंची। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें एक पक्ष से रकम सिंह, बती, स्पिटर, शिमला जबकि दूसरे पक्ष से अरुण, सुधीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार का कहना है कि दोनों पक्षों के घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अभी किसी पक्ष की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।