अभी तक नहीं मिला नदीम
कैराना।
हरियाणा के पानीपत में दोस्तों संग नहर में नहाते समय डूबे कैराना निवासी नदीम का 30 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग गोताखोरों की मदद से नहर में उसको तलाश कराने में लगे हुए हैं।
कस्बा कैराना के मोहल्ला खैलकला काजी का बाग निवासी हासरीन का पुत्र नदीम (16 ) काफी दिन से पानीपत शहर में अलमारी बनाने का काम सीख रहा था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह दोस्तों के साथ पानीपत में गोहाना चौकी के पास स्थित नहर में नहाने गया था। नहाते समय डूब गया था। इसके बाद से पानीपत पुलिस गोताखोरों की मदद से नदीम को तलाश कराने में जुटे हैं। वहीं, कैराना से नदीम के परिजन भी पानीपत गए हुए हैं। मोहल्ले के वार्ड सभासद मेहरबान ने बताया कि गोताखोर पानीपत से गन्नौर तक नहर में नदीम को तलाश कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।