फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी महिला ने बताया कि चार दिन पूर्व उसका पति काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। आरोप है कि दौरान गांव के ही छह युवक तमंचे लेकर घर में घुस आए। आरोपियों में से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटकर उसे घायल भी कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पति घर लौटा, तो महिला ने घटना के बारे में जानकारी दी। रविवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने महिला को जिला चिकित्सालय भेजकर मेडिकल कराया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें