फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन को लेकर घर में घुसकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/थानाभवन। पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक दंपती घायल हो गए। घायलों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जलालाबाद निवासी आदिल ने बताया कि उसने कुछ समय पूर्व कस्बे के ही एक दुकानदार से 12 हजार रुपये का सीमेंट खरीदा था। दुकानदार से पैसे मांगे तो उन्होंने कहा कि उसे इस सामान का पक्का बिल चाहिए, उसी के आधार पर ही वह अपना बिल जमा करेंगे। बार-बार मांगने के बाद भी दुुकानदार ने उन्हें बिल नहीं दिया। आरोप है कि शनिवार रात को उक्त दुकानदार ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान वह व उसकी पत्नी घायल हो गए। घायलों ने मेडिकल कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें