कैराना। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि 25 मार्च को एक गांव में पड़ोस की महिला ने किशोरी को अपने घर बुलाया था। बाद में दो युवकों ने किशोरी के साथ दुराचार किया था। एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी हैं। जबकि साजिश रचने की आरोपी महिला ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है। रविवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी कुरबान को उसके घर से गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
बाइक-कार की टक्कर में दो घायल
थानाभवन। सहारनपुर के मिर्जापुर निवासी राजकुमार रविवार की शाम करीब पांच बजे कार से किसी काम के चलते शामली जा रहा था। जैसे ही वह थानाभवन पहुंचे तो अचानक कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इससे कार व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने बाइक सवार बिल्लू पुत्र गफ्फार निवासी मसावी और राजकुमार को पहले एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सामुदायिक चिकित्सालय भेज दिया गया।