फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को पीटकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पत्नी के साथ मारपीट कर रहे युवक को उसके पिता ने रोका, तो बेटे ने पिता के साथ ही मारपीट कर दी। सिर में सरिया लगने से पिता घायल हो गया। घायल वृद्ध को उसके दूसरे बेटे ने अस्पताल में भर्ती कराया और मामले में पुलिस को शिकायत की गई है।
विज्ञापन

थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव सिलावर निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति का एक बेटा उसके पास रहता है जबकि दूसरा पंजाब में है। आरोप है कि मंगलवार देर रात उसके पास रहने वाले बेटे का उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ और मारपीट हो गई। बुजुर्ग पिता ने मारपीट का विरोध किया। आरोप है कि बेटे ने उनके साथ ही मारपीट कर दी। इसी दौरान सिर में सरिया लगने से वह घायल हो गया। शोरशराबा होने पर लोग एकत्र हुए इसी दौरान आरोपी बेटा फरार हो गया। सूचना दिए जाने पर बुजुर्ग का दूसरा बेटा और बेटी बुधवार सुबह गांव में पहुंचे और घायल पिता को साथ लेकर थाना आदर्श मंडी में पहुंचकर सूचना दी। इसके बाद घायल पिता का शामली सीएचसी ले जाकर उपचार कराया। वहां से गंभीर हालत के चलते घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर, थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें