फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर पुलिस ने छापा मारा, मिला अवैध कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना पुलिस ने मोहल्ला शेखबद्या में एक मकान पर छापा मार कर अवैध कटान पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से दो भाइयों और उनके पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला शेखबद्या में मकान के अंदर अवैध कटान किया जा रहा है। पुलिस ने छापा मारा तो वहां पशुओं का अवैध कटान मिला। पुलिस ने मौके से कटडे़ का मीट, खाल और हड्डियों के साथ ही कटान के उपकरण भी बरामद कर लिए। मौके से फुरकान उर्फ पाप्पा और उसके पुत्र फुरकान एवं सलमान को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मकान के अंदर अवैध कटान करने के आरोप में तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


हत्यारोपी का किया चालान
कैराना। 12 मई 2016 की रात पानीपत रोड स्थित होटल पर रात के समय नौकर बबलू निवासी झारखंड की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रविवार को पुलिस प्रतापगढ़ जिले के थाना रानीगंज के गांव टिकौता से एक आरोपी राहुल मिश्रा उर्फ हिमांशु को ट्रांजिट रिमांड पर कोतवाली लायी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि राहुल मिश्रा का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें