फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड में गिरफतार बदमाशो का अपराधिक इतिहास,

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तीन मुठभेड़, नौ मुकदमे दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले में शनिवार रात को आदर्श मंडी, झिंझाना और कांधला में हुई मुठभेड़ के मामलों में बदमाशों के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज किए हैं।
आदर्श मंडी थाने पर गोवंश तस्करों से मुठभेड़ के मामले में अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें एक मुकदमा पुलिस मुठभेड़, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज किया गया, जबकि दूसरा मुकदमा तमंचा बरामद होने आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ। थाना झिंझाना पर मुठभेड़ से संबंधित पांच मुकदमे दर्ज हुए। इनमें एक मुकदमा मुठभेड़ का चारों बदमाशों नजर, राशिद उर्फ बाबू, शहनवाज और वसीम के खिलाफ दर्ज किए गए। इसके अलावा चारों बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग चार मुकदमे आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए। कांधला थाने पर मुठभेड़ के बाद एक मुकदमा तीनों बदमाश नवाब आदि के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ का दर्ज किया गया। इसके अलावा तीनों बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग तीन मुकदमे आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। इस तरह से तीनों मुठभेड़ के मामलों में पुलिस ने कुल नौ मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

फरार बदमाशों का आपराधिक इतिहास
बदमाश रफी, निवासी मोहल्ला हकीकत नगर बनत थाना आदर्श मंडी पर जानलेवा हमला, पशु क्रूरता अधिनियम, गोवध अनियम आदि के चार केस दर्ज हैं। फरार बदमाश आबाद निवासी बनत थाना आदर्श मंडी के खिलाफ भी पशुक्रूरता के तीन, फरार आरोपी शोएब निवासी बनत थाना आदर्श मंडी पर भी एक केस दर्ज है। गिरफ्तार बदमाश नवाब, निवासी गांव गंगेरू थाना कांधला के खिलाफ एससी एसटी-एक्ट ,चोरी आदि कई धाराओं में पांच केस हैं। गिरफ्तार नवीन निवासी मोहल्ला शेखजादगान कांधला थाने पर दो, इसरार निवासी गांव गढ़ी मियां थाना कांधला पर तीन
विज्ञापन

केस दर्ज हैं। इसके अलावा झिंझाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के पुलिस ने पांच अलग अलग केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें