फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की तश्करी करते दो आरोपी गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार से अवैध हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद करने के साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। कार पर एक पार्टी के नेता का बोर्ड लगा हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह को थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त क्षेत्र के गांव पंजोखरा के निकट गश्त कर रहीं थी। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी से चार पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी में मौजूद दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने नाम शहरयान निवासी खंद्रावली और दूसरे ने अपना नाम इमरान निवासी मोहम्मद अली रोड मुंबई महाराष्ट्र बताया है। दोनों आरोपियों से बरामद कार पर क्षेत्रिय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश लिखा है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि पकड़ी गई कार की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें