फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में शिक्षक से लूट का एक और आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में शिक्षक से लूट का एक और आरोपी दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
दिल्ली से लौट रहे शिक्षक से लूटपाट करने और चाकू मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
शामली के मोहल्ला काकानगर निवासी शिक्षक एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से पैसेंजर ट्रेन में शामली लौट रहे थे। कांधला से जब ट्रेन शामली की तरफ आ रही थी, तो खंद्रावली के निकट बदमाशों ने शिक्षक पर चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद शिक्षक से नकदी और अन्य सामान लूट लिया गया था। मामले में जीआरपी थाना शामली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जीआरपी थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि वारदात को अंजाम देने में शामिल आरोपी राजेश कुमार पुत्र जोगेंद्र कश्यप निवासी कैल शिकारपुर थाना गढ़ीपुख्ता को गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव आदमपुर में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। युवक के सिर पर कई प्रहार किए गए। घायल युवक अमित पुत्र चंदर को परिजनों ने शामली सीएचसी लाकर भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि गांव के ही सूरज से अमित का विवाद चल रहा है। आरोप है कि सूरज और उसके एक साथी ने अमित को गांव के पास ही घेर कर हमला किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।
युवक को पीटने पर दी तहरीर
शामली। शहर के मोहल्ला कलंदरशाह में बुधवार दोपहर मोहल्ला नोकुआ निवासी शिवम धार्मिक आयोजन के लिए रसीद काटने पहुंच गया। आरोप है कि मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद बजरंग दल के संयोजक विशाल निर्वाल, सन्नी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शामली कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई
शामली। शहर की जवाहरगंज मंडी के व्यापारी मुकेश की पत्नी ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एक व्यापारी पर धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। आरोपी व्यापारी गाजियाबाद निवासी रमेश बताया गया है, जिसने शामली निवासी व्यापारी मुुकेश के यहां से पूर्व में तेल खरीदा था। भुगतान को लेकर विवाद हो गया था। कई बार मांग करने पर भी भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें