फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली।
मकान बनवाने की बात कहकर महिला की आईडी लेकर उससे सिम लेकर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी महिला की तरफ से दर्ज धोखाधड़ी की रिपोर्ट पर किया है।
विज्ञापन

एसआई कर्मवीर सिंह ने बताया कि 27 सितंबर 2016 को मैनपाल पुत्र सोरण निवासी गांव जसाला के मोबाइल पर कॉल करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में 29 सितंबर को रिपोर्ट कांधला थाने पर दर्ज कराई गई थी। जांच में आईडी टपराना निवासी महिला मजादा की निकली थी। बाद में पुलिस ने जांच में मुख्य आरोपी कपिल निवासी गांव टपराना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में पता चला था कि महिला का मकान बनवाने के नाम पर कपिल ने उसकी आईडी और फोटो लिया था। इसके बाद महिला मजादा ने भी आरोपी के खिलाफ झिंझाना थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। रंगदारी के मामले में आरोपी कपिल जमानत पर बाहर आ गया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी कपिल को गांव टपराना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें