फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी गेस्ट हाउस में तीन जोड़े पकड़े, लड़के हिरासत में, लड़कियों को घर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी गेस्ट हाउस
विज्ञापन

में तीन जोड़े पकड़े
लड़के हिरासत में, लड़कियों को घर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। पुलिस ने कस्बे के एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर तीन जोड़े दबोच लिए। पूछताछ के बाद युवतियों को मौके पर भी छोड़ दिया गया। जबकि तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए गेस्ट हाउस मालिक को भी हिरासत में लिया है।
सोमवार दोपहर उझानी कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में तीन जोड़े जाते हुए देखे। किसी ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया। कोतवाली के दरोगा संजय कुमार शर्मा ने पुलिस टीम के साथ गेस्ट हाउस में छापा मारकर कमरों की तलाशी ली। पुलिस को दो कमरों में तीन युवक और युवतियां मिले, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया। उस वक्त गेस्ट हाउस मालिक भी मौजूद था। पुलिस ने रजिस्टर चेक किया तो हिरासत में लिए गए युवकों की एंट्री नहीं थी। पुलिस ने करीब आधे घंटे पूछताछ के बाद तीनों युवतियों को गेस्ट हाउस से ही चलता कर दिया। तीनों युवकों को कोतवाली ले जाया गया। इनमें दो कस्बे के रहने वाले हैं। गेस्ट हाउस मालिक भी पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने के दौरान पुलिस इस गेस्ट हाउस में पांच बार छापामार चुकी है। दो बार पहले भी गेस्ट हाउस मालिक को हिरासत में लिया गया था, लेकिन हर बाद पूछताछ करके छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें