फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी रंजिश में फायरिंग, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेढ़ के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, तीन लोग घायल
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। मेढ़ काटने को लेकर पड़ोसी किसान आपस में भिड़ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह गांव गौसगढ़ निवासी श्यामपाल अपने बेटों अमित व सुमित के साथ खेत की बुआई कर रहा था। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोसी रामकुमार और उसका भतीजा नितिन मौके पर आ गया। श्यामपाल की रामकुमार के साथ मेढ़ को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के कई ओर लोग मौके पर आ गए और मारपीट प्रारंभ हो गई। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले और दोनों ओर से फायरिंग प्रारंभ हो गई। फायरिंग में एक पक्ष से श्यामपाल, उसका बेटा अमित तथा दूसरे पक्ष से नितिन घायल हो गया। गोली की आवाज सुनाई देेेने पर खेत में काम कर रहे अन्य किसानों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भेजवाया, जहां से गंभीर हालत के कारण तीनों को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। सीओ थानाभवन अरविंद कुमार राठौर ने बताया कि मेढ़बंदी के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हुई है। अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें