फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष से मिलकर भाजपाइयों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। थाने में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होेने पर भाजपाइयों ने झिंझाना थानाध्यक्ष से मुलाकात कर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों को भी पुलिस गिरफ्तार करती है और छोड़ने की एवज में सुविधा शुल्क मांगती है। वहीं, थानाध्यक्ष ने कहा कि कार्रवाई निष्पक्ष होगी, लेकिन किसी के दबाव में आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अजय बंसल, मुकेश जैन, दिलदार सैनी, वीरपाल ठाकुर, बिजेंद्र कश्यप, विकास कुमार और बंटी तोमर आदि झिंझाना थाने पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष से कहा कि थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि दस दिन पूर्व ही पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी लगाने के आरोप में दो युवकों को पकड़ा, लेकिन सट्टेबाज को गिरफ्तार नहीं किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन युवकों को छुड़ाने की बात कही, तो सुविधा शुल्क मांगा गया तथा मांग पूरी न होने पर युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। इस पर थाना प्रभारी संदीप बालियान ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। किसी आरोपी को छोड़ने का दबाव नहीं माना जाएगा।
पुलिस जीप के सामने खड़ी रही भाजपा नेता की कार
झिंझाना। कस्बा झिंझाना के मेन बाजार में रविवार दोपहर भाजपा नेता अजय बंसल और मुकेश जैन की कार के सामने थाना झिंझाना की जीप आ गई। काफी देर तक दोनों वाहन मौके पर खड़े रहे। भाजपा नेता भी अपनी कार नहीं हटा रहे थे। इस कारण कुछ देर के लिए रास्ते पर आवाजाही भी बंद हो गई। बाद में पुलिस कर्मियों ने अपनी जीप पीछे हटाई, जिसके बाद रास्ता सुचारु हो सका। यह मामला कस्बा में चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें