फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने घुसे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी करने घुसे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरा
विज्ञापन

कैराना। क्षेत्र के गांव नंगलाराई में शनिवार की रात में चोरों ने धावा बोलने का प्रयास किया। इस बीच ग्रामीणों ने चोरों का पीछा करते हुए ललकारा, तो वे जंगलों के रास्ते से फरार हो गए। पूर्व में भी गांव में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है। शनिवार की रात पौने नौ बजे गांव नंगलाराई खेड़ा के जंगल में कुछ ग्रामीणों को चोर गिरोह होने की आहट हुई, जिस पर ग्रामीण चोरों के आने के इंतजार में लाठी-डंडे लेकर खड़े हो गए। कुछ ही देर बाद चोरों की टोली गांव की ओर चली। जब ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने के प्रयास में उनका पीछा किया, तो वे जंगलों के रास्ते से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि नंगलाराई में पिछले दिनों के अंदर कई चोरी की घटनाएं अंजाम दी चुकी है। छह दिन पूर्व में गांव निवासी की भैंस चुराकर भाग रहे दो चोरों को पकड़ भी लिया गया था, इनसे भैंस बरामद कराई गई थी। ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस से रात्रि में गांव में अधिक गश्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

रंजिश में दो युवकों के सिर फोड़े
कैराना। मोहल्ला खैलकलां खुरगान रोड निवासी अफसर ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि रविवार की दोपहर वह अपने घर से सीमेंट लेने के लिए दुकान पर गया था। आरोप है कि जब वह दुकान के पास पहुंचा, तभी पुरानी रंजिश के चलते पीछे से आए मां-बेटे ने लाठी-डंड़ों से उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें उसका सिर फूट गया। जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं, दूसरी ओर आलदरम्यान निवासी अलीशेर ने कोतवाली में तहरीर दी कि वह अपनी भैंसों को चरा रहा था। आरोप है कि पास के घर की छत से उसके सिर में ईंट फेंक कर मार दी गई, जिसमें सिर फूटने से वह लहूलुहान हो गया। पीड़ितों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें