फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से सांड़ भगाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-ड़डे

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

शामली।
लांक गांव में खेत में घुसे सांड़ को भगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी और डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक निवासी हरपाल के खेत में एक सांड़ घुस गया था। हरपाल पक्ष के लोगों ने सांड़ को वहां से भगा दिया, जिसके बाद वह दुष्यंत आदि के खेत में घुस गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे के सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के भी झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंड़े चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। झगड़ा कर रहे कुछ लोग वहां से भाग गए, जबकि पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। बाद में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोग कोतवाली में पहुंचे और फैसले की बात शुरू हो गई। शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी और मामले में समझौते का प्रयास चल रहा था। उधर, एसआई विनीत मलिक ने कहा कि हरपाल के खेत से सांड़ को भगाने को लेकर झगड़ा हो गया था। इस मामले में तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें