फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते ढाबा संचालक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के चलते ढाबा संचालक पर हमला
विज्ञापन

कांधला। पुरानी रंजिश के चलते होटल संचालक को चार लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पीडित ने चिकित्सा कराकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा कांधला के मोहल्ला डंगडूंगरा निवासी शराफत दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर भारसी मोड़ के पास ढाबा चलाता है। मोहल्ले के जाबिर से शराफत की रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते पूर्व में भी दोनो पक्षों में मारपीट हो चुकी है। आरोप है कि बुधवार को जब शराफत अपने घर से ढाबे पर जा रहा था, तो रास्ते में जाबिर ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर शराफत पर हमला कर दिया। शोरशराबा होने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके चलते आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत के चलते शराफत को शामली रेफर कर दिया गया। मामले में आरोपी जाबिर सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें