फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद दिन हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

गांव काकौर में सोमवार को दो पक्षों में झगड़ा होने के बाद तनातनी खत्म नहीं हुई। मंगलवार को फिर से दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले तथा पथराव हुआ। गांव में पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव काकौर में अब्दुल सत्तार और हारून पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने पर संघर्ष हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के अब्दुल सत्तार, इसरान और हारून को गिरफ्तार कर शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया था। मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने के बाद तीनों को जमानत मिल गई थी। वहीं, मंगलवार को फिर से दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। गांव में पथराव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि अब्दुल सत्तार, इदरीश, आरिफ, फाज्जा, इरशाद व नौशाद निवासी काकौर का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें