फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति ने पडोसी पर लगाया पशु और पेड़ बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

गांव होसंगपुर से पशु और पेड़ चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक साल बाद भी कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने आला अफसरों के साथ ही मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव होसंगपुर निवासी नोबिल ने मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी तथा मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजा। बताया कि 24 अगस्त 2016 में उनके घर के आंगन से चार भैंस, दो गाय के अलावा खेत में खडे़ लाखों रुपये कीमत के पेड़ काटकर चोरी कर लिए गए थे। मामले में तब से कई बार पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि वारदात में शामिल आरोपियों को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। उसका परिवार तंगहाली में डरा सहमा रहता है तथा गांव से पलायन करने को मजबूर है। आठ दिन पूर्व भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की गई, तो सीओ झिंझाना ने थाना झिंझाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि आदेश मिले हैं। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें