झिझाना। कस्बे के मोहल्ला शेखा मैदान में अलाव के लिए लकड़ी लेकर गए नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ भी अभद्रता की।
शुक्रवार शाम नगर पंचायत कर्मचारी मंजीत ने थाना झिंझाना में तहरीर दी कि वह एक अन्य कर्मचारी अरुण के साथ मोहल्ला शेखा मैदान में लकड़ी डालने गए थे। आरोप है कि वहां पर कुछ युवकों ने रेहडे़ से लकड़ी उठाने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और अपमानजनक शब्द कहे। मंजीत ने फोन पर नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद को सूचना दी। नगर पंचायत अध्यक्ष मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उन पर पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शोर मचाने आरोपी युवक हथियार लहराते हुए फरार हो गए। तहरीर में दो आरोपियों को नामजद करते हुए छह के खिलाफ तहरीर दी है। थाने के दरोगा रविंद्र वर्मा ने बताया कि सफाईकर्मी मंजीत की तरफ से तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।