फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा विस्थापित महिला से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

कैराना। दंगा विस्थापित महिला ने दो युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश तथा विरोध करने पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एक गांव निवासी ने महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे के बाद से वह कैराना क्षेत्र में रह रही है। 2015 में उसके पति का देहांत हो चुका है, जिस कारण पड़ोस में रहने वाले दो युवक उस पर बुरी नीयत रखते हैं। बृहस्पतिवार रात वह अपने बच्चों के साथ घर के अंदर सोई हुई थी। आरोप है कि पड़ोसी दोनों युवक घर में घुस आए और बदनीयती से दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलशाना की हालत नाजुक, दिल्ली रेफर
कैराना। प्रेम विवाह रचाने वाली गोली की शिकार हुई महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को मेरठ से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। बृहस्पतिवार की सुबह गांव रामड़ा में दिलशाना पत्नी सलीम को गोली मार दी गई थी। गोली उसके जबड़े को चीरती हुई आरपार निकल गई थी, जिसे गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया था। घटना के संबंध में घायल के देवर आरिफ ने दिलशाना के सगे भाई वासिल व चचेरे भाई सद्दाम सहित चार के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, मेरठ में उपचाराधीन घायल दिलशाना की हालत बिगड़ गई, जिस कारण उसे चिंताजनक हालत के चलते दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें