फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में रह रही महिला पर हमला, पति दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पर हमला, पति को दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बामनहेड़ी निवासी उषा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 18 साल पूर्व मेरठ के तिगरी मारकपुर निवासी रूपलाल से हुई थी। आरोप है कि करीब पांच माह पूर्व पति ने परिजनों के साथ मिलकर उषा के साथ मारपीट कर उसकी हत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद से वह मायके में आकर रहने लगी थी। आरोप है कि तीन दिन पूर्व पति अपने परिजनों के साथ बामनहेड़ी आया और यहां मायके में ही महिला के साथ मारपीट कर उसकी हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति रूपलाल को हिरासत में लेते हुए उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
सदर बाजार में लूट के प्रयास का आरोपी दबोचा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी बुजुर्ग ब्रजभूषण शर्मा के घर करीब एक सप्ताह पूर्व उन्हीं की पुत्रवधू दीप शर्मा निवासी रुड़की ने एक युवक के साथ मिलकर लूटपाट का प्रयास किया था। बुजुर्ग के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी पुत्रवधू को मौके पर ही पकड़ लिया था, जबकि युवक फरार हो गया था। पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर पर आरोपी पुत्रवधू समेत दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में फरार चल रहे गंगोह निवासी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में बुजुर्ग की पुत्रवधू पर बहाने से अपने साथ लेकर आने का आरोप लगाते हुए खुद को बेकसूर बताया। पुलिस ने आरोपी युवक को भी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लापता हुआ युवक
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी शमीम ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा आबाद तीन अक्तूबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया। हरसंभव तलाश के बावजूद युवक का सुराग नहीं लगा है। पीड़ित की गुहार पर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें