शांतिभंग की आशंका मेें पांच का चालान
कैराना। ऊंचागांव निवासी चूहड़ सिंह ने डायल-100 पर झगड़ा होने की सूचना दी, जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, तो मामला झूठा पाया गया। इसके बाद पुलिस झूठी सूचना देने पर चूहड़ को कोतवाली ले आई और शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने शनिवार को ग्राम मन्नामाजरा निवासी दाऊद व अहसान को आपस में झगड़ा करने पर और जहानपुरा में गय्यूर और खालिद को झगड़ने पर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
गोकशी के आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा
कैराना। हरियाणा की अंबाला जेल में बंद गोकशी के आरोपी का कैराना कोतवाली से आपराधिक रिकॉर्ड मांगा गया है। पुलिस के मुताबिक चार फरवरी को अंबाला में कैराना निवासी शौकीन को गोकशी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि वह गोकशी के मामले में 2014 से फरार चल रहा था। वर्तमान में आरोपी अंबाला जेल में बंद हैं। अंबाला सीआईए ने कैराना पुलिस को पत्राचार कर आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा है। पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है।
नकदी और मोबाइल छीनने का आरोप
कैराना। ग्राम मलकपुर निवासी रमेश ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढे सात बजे वह ग्राम बसेड़ा से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि बरनावी रोड पर तीन लोगों ने उसे रोकते हुए 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि उसने एक आरोपी को पहचान लिया है। पुलिस मामल की जांच कर रही है।