फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय से शहीद का नाम हटाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। गांव हसनपुर के ग्रामीणों ने प्रधान के पति सहित दो लोगाें पर प्राथमिक विद्यालय पर लिखे शहीद के नाम को हटाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
गांव हसनपुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में कुछ दिन से रंगाई-पुताई और मरम्मत का कार्य चल रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने प्रधान के पति सहित दो लोगों पर विद्यालय में लिखे हुए अमर शहीद सोहनबीर सिंह मलिक के नाम को हटाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया था। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले की सूचना डीएम अखिलेश सिंह को फोन पर दी गई थी। रविवार को ग्रामीणों ने फिर विद्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस मामले में रविवार की शाम ग्रामीण डीएम से मिले और शहीद की पत्नी सुदेश देवी के नाम के अलावा राजकुमार, यशकुमार, ओमवीर, जसवीर, सतवीर, देवेंद्र आदि के हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र दिया। बताया शहीद सोहनवीर सिंह मलिक कश्मीर में 16 जुुलाई 2002 को आतंकवादियों के साथ लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में गांव में उनकी समाधि, प्रतिमा, गेट और स्कूल है। ग्रामीणों का आरोप है कि शहीद के नाम को विद्यालय से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रधान के पति संजीव मलिक का कहना है कि विद्यालय में रंगाई-पुुताई और पेंटिंग का कार्य चल रहा है। शहीद का नाम हटाने का आरोप निराधार है। उधर, डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस को गांव में भेजा गया है। इसमें अगर किसी का दोष पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें