फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर आर्मी के जवान के पिता से 43 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर आर्मी के जवान के पिता से ठगी
विज्ञापन

शामली।
तीन दिन पूर्व एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने आर्मी के जवान के पिता के खाते से 43 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला नाला पटरी निवासी यूसुफ अली पुत्र मजीद का खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। उनका बेटा आर्मी में एकाउंट विभाग में तैनात है। 14 दिसंबर को एचडीएफसी नाला पटरी के पास स्थित एटीएम में वह रुपये निकालने के लिए गए थे। जब वह रुपये निकाल रहे थे। उसी दौरान पीछे खड़े एक युवक ने उनसे कहा कि आपका एटीएम कार्ड सही नहीं चल रहा है, लाओ मैं रुपये निकाल देता है। उसकी बातों में आकर उसने यूसुफ ने अपना कार्ड उसको सौंप दिया। इसी दौरान शातिर ने उनका कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड ये कहकर लौटा दिया कि आपका कार्ड खराब है और वह चला गया। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी ने दस-दस हजार दो किश्तों में निकाल लिए। उसके बाद 17 दिसंबर को दोबारा आरोपी ने 23 हजार रुपये उसके खाते से निकाल लिए। इसका मेसेज बेटे यूसुफ के लड़के के पास पहुंचा तो उन्होंने उसकी जानकारी अपने पिता को दी। यूसुफ ने बैंक में जाकर खाते का विवरण जाना तो उसके खाते से 43 हजार रुपये गायब मिले। पीड़ित कोतवाली में पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें