शामली।
शुगर मिल के कर्मचारियों के आवास में हुई ओमपाल की हत्या का कारण तकिये से गला दबाकर आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दम घुटना मौत का कारण बना है।
शामली में शुगर में काम करने वाले बाबू ओमपाल का परिवार हाथी करौदा एक समारोह में गया हुआ था। शाम को जब वह लौटे थे उन्होंने ओमपाल का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। वहां से बाइक और सामान लेकर जोनी निवासी बनत को भागते हुए देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में आरोपी जोनी के खिलाफ कोतवाल में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उधर रात ही इस मामले में आरोपी जोनी की भी सरधना थाना क्षेत्र में हादसे में मौत हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो ओमपाल की मौत का कारण भी स्पष्ट हो गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। इससे साफ है कि हत्यारे ने शव के पास मिले तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या की है। साथ ही गला भी दबाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। एसआई सत्यनारायण दहिया ने बताया कि रिपोर्ट से स्पष्ट है कि उसकी मौत दम घुटने से हुई है।