शामली। मोहल्ला दयानंद नगर निवासी विकास अपनी कार से गढ़ीपुख्ता गया था। बुधवार को जब वह लौट रहा था तो गांव मुंडेट में युवक ने उससे शामली तक आने के लिए लिफ्ट मांगी। विकास ने युवक को कार में बैठा लिया। शहर में अग्रसेन पार्क के निकट पहुंचने पर युवक कार से उतरकर चलने लगा। इसी दौरान विकास को पता चला कि कार की डेस्कबोर्ड पर रखा उसका पर्स गायब है। उसने पीछा करके युवक को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। इसके बाद विकास उसे शामली कोतवाली लेे आया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो विकास का पर्स बरामद हो गया। पर्स में 500 रुपये, डीएल तथा अन्य कागजात थे। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम विक्रांत निवासी पुरमाफी बताया। आरोपी ने बताया कि वह गाजियाबाद स्थित एक कॉल सेंटर में नौकरी करता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
शराब पीकर हंगामा करते चार युवक पकडे़
शामली। मोहल्ला गुजरातियान में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक चारों युवक एक कार में बैठकर हंगामा कर रहे थे। युवकों ने शराब पी रखी थी। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक सतेंद्र, धर्मवीर, पुष्पेंद्र और अभिषेक से पूछताछ की जा रही है। इनके पास से चार मोबाइल फोन और 8700 रुपये भी मिले।