फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पीटे जाने से हुई थी वहाब की मौत, मंगलौर रवाना हुआ परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा/जानसठ। क्षेत्र के गांव निराना की रहने वाली आसमां के डेढ़ साल के मासूम बेटे वहीब की मंगलौर के ईंट भट्ठे पर पीटे जाने से मौत हुई थी। इस घटना में पिता फैजान पर ही अपने सौतेले बेटे की हत्या का आरोप लगा है।
विज्ञापन


गांव निराना निवासी आसमां का निकाह मीरापुर के गांव मुझेड़ा निवासी फैजान से हुआ था। फैजान उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के थाना मंगलौर के गांव लधौड़ा में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। फैजान अपनी पत्नी आसमां और डेढ़ साल के बेटे वहीब को भी ईंट भट्ठे पर ले गया था।
सोमवार शाम को बालक वहीब की मौत हो गई। आरोप है कि इस दौरान पिता फैजान वहां से फरार हो गया था। मंगलवार सुबह आसमां अपने बेटे के शव को लेकर मायके गांव निराना पहुंची।
विज्ञापन

बालक की हत्या की सूचना पर सिखेड़ा पुलिस गांव निराना पहुंची। पीड़िता आसमां और उसके मायके वालों ने फरार पिता फैजान पर ही सौतेले बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
सिखेड़ा थाना के थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की मौत पीटने से हुई है। मृतक बालक के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी मिले हैं। जांच में पता चला कि बालक की मौत पीटने से हुई है। यह मामला मंगलौर थाने का होने के कारण पीड़िता आसमां अपने मायके वालों के साथ पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मंगलौर थाने चली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें