फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन पंचायत सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। खंड विकास कार्यालय के सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह ने मुझेड़ा सादात के पंचायत सहायक एजाज उलहक, बेहड़ा के पंचायत सहायक शिवम और ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के पंचायत सहायक योगेश कुमार को सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा है। इन पर फॉर्मर रजिस्ट्री बनवाने में रुचि न लेने, तीन माह से अनुपस्थित रहने और अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि पंचायत भवनों के भौतिक सत्यापन के दौरान पाया गया कि भवन बंद हैं और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार संबंधित पंचायत सहायक नियमित रूप से अनुपस्थित रहते हैं।
शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रम और जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद फॉर्मर रजिस्ट्री बनाने में कोई रुचि नहीं ली गई। यह दर्शाता है कि तीनों पंचायत सहायक जानबूझकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों को प्रगति सुधारने के लिए बार-बार निर्देशित किया गया, लेकिन कोई परिणाम नहीं मिला। इस कारण उनकी सेवा समाप्ति की संस्तुति सहित नोटिस जारी किया गया है। उन्हें दो दिन का समय दिया गया है कि वह अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें