फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फलों की दो दुकानों में लगी आग, नकदी व कीमती सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के गांधी चौक स्थित फलों की दो दुकान में रात को आग लग गई। इससे करीब 70 हजार रुपये नकद और एक लाख रुपये कीमत से ज्यादा के फल जल गए। दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर की पंजाबी काॅलोनी निवासी गगन की गांधी चौक में फ्रूट जूस की दुकान है। रविवार की रात करीब आठ बजे गगन दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात करीब 12 बजे किसी व्यक्ति ने दुकान से धुआं उठता देखकर उसे सूचना दी। गगन व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो दुकान में आग लगी हुई थी। उन्होंने पहले आग खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग न बुझने पर दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने गाड़ी के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाया। गगन ने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये के फल, 70 हजार रुपये नकद, फ्रिज, इनवर्टर, बैटरा सहित कीमती सामान जल गया। गगन की दुकान के बराबर में उसके भाई विशाल की भी फलों की दुकान है। आग उसकी दुकान तक भी जा पहुंची और उसमें रखे करीब 30 हजार रुपये फल जल गए। गगन ने बताया कि रविवार को शादी के लिए फलों की टोकरी बनाने के लिए बड़ी मात्रा में फल मंगाए गए थे। काफी ग्राहक फलों की टोकरी ले गए थे, जिस कारण उन्होंने बिक्री के रुपये दुकान में ही रख दिए थे। दुकान में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें