फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुठभेड़ में इनामी हिस्ट्रीशीटर गो तस्कर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर अब्दुल पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपी के कब्जे से स्कूटी, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ संरक्षित पशु के कटान करने की घटना हुई थी। उस घटना में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें तीन आरोपी समीर, इसाम व सलमान गिरफ्तार हो चुके हैं। एक आरोपी अब्दुल निवासी काजीवाड़ा शामली वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
एएसपी ने बताया कि बुधवार रात को शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कैराना की तरफ से स्कूटी पर आरोपी गो तस्कर अब्दुल मेरठ या शामली की तरफ जा रहा है और किसी घटना को अंजाम दे सकता है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कैराना रोड पर बाईपास के निकट चेकिंग शुरू की। इसी दौरान कैराना की तरफ से स्कूटी पर आए आरोपी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोपी पुलिस को देखकर स्कूटी को वहीं गिराकर गन्ने के खेत की तरफ भाग निकला। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई अब्दुल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से स्कूटी, तमंचा, दो कारतूस व एक खोका बरामद हुआ है। एएसपी ने बताया आरोपी अंतरराज्यीय गो तस्कर है। उसे पर 12 से अधिक मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें