फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में डेंगू का एक मामला और मिला, दो हुई संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले मेें डेंगू का एक और केस मिलने से अब इस बीमारी के दो मरीज हो गए हैं। अक्तूबर व नवंबर में डेंगू के मच्छर पनपने का सबसे मुफीद मौसम माना जाता है। चिकित्सकों का कहना है कि दो महीनों में लोगों को डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू दस्तक दे रहा है। सितंबर माह की शुरुआत में डेंगू का एक केस सामने आया था। कैराना क्षेत्र निवासी युवक को डेंगू हुआ था। वह पानीपत में काम करता था। बुखार आने पर मेरठ में जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अब डेंगू की एक और मरीज की जांच में पुष्टि हुई है। यह मरीज भी कैराना का निवासी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के घर पहुंचकर जानकारी ली। मरीज के घर के आसपास रहने वाले बुखार के मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच की और लोगों को बुखार से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस साल में जिले में अब तक डेंगू की दो मरीजों में पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। सितंबर से नवंबर तक डेंगू होने का खतरा रहता है। अब अक्तूबर व नवंबर दो महीने लोगों काे डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें