चौसाना में पलटा गन्ने से भरा ट्रक । संवाद
- फोटो : भूपेंद्र प्रताप सिंह के साथ मौजूद महसी विधायक व अन्य।
झिंझाना। रविवार की तड़के एक गन्ने से ओवरलोड ट्रक लक्ष्मीपुरा गांव मे पलट गया। इसके कारण एक हाईटेंशन लाइन का खंभा टूट गया, लेकिन कोई जनहानि नही हो सकी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नुकसान का आकलन कर पुलिस को लापरवाह ट्रक चालक की शिकायत की है।
चौसाना की सड़कों पर ओवरलोड़ वाहनों की बेपरवाही साफ दिखाई देती है। मुख्य बाजार में घंटों का जाम लोगो के लिए सिरदर्द बना हुआ है। रविवार तड़के करीब चार बजे एक गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक लक्मी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और विद्युत खंभे को भी तोड़ दिया गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारियों की दी, जिस कारण चालक मौके से भाग गया। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और पुलिस को शिकायत की।