फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से निकाले 98 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के दयानंद नगर निवासी केनरा बैंक के रिटायर्ड विशेष सहायक हरपाल सिंह मलिक साइबर ठगों का शिकार हो गए। उनके खाते से तीन बार में कुल 98,000 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन साइबर अपराधियों को पकड़ने में पुलिस अभी तक सफल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

हरपाल सिंह मलिक ने बताया कि वे पास के एसबीआई एटीएम से 5,100 रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान उनके खाते से अनजाने में तीन बार में कुल 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। ठगी की जानकारी उन्हें तब मिली जब उनके खाते से असामान्य लेनदेन का मैसेज प्राप्त हुआ।
पीड़ित ने कहा, तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन साइबर अपराधियों को पकड़ना मुश्किल साबित हो रहा है। जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, ठगों ने दो बड़े व्हाट्सएप ग्रुप भाकियू और मेरे दोस्त में अनजान नंबर से डॉट एपीके फाइल भेजी। यह फाइल भेजकर उन्होंने लगभग 300 से अधिक लोगों को ठगने का प्रयास किया। फाइल पर क्लिक करने के निर्देश दिए गए, लेकिन लोगों ने समझदारी दिखाते हुए लिंक पर क्लिक नहीं किया।
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, साइबर ठगी के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी को संदिग्ध संदेश या फाइल मिलती है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें। लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें