कांधला। बागपत क्षेत्र के गांव दाहा निवासी मुकीम सोमवार को अपने पुत्र आजम और बेटी जोया के साथ कैराना में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह गांव भभीसा स्थित गायत्री देवी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुकीम, बेटा आजम और बेटी जोया गंघायल हो गए।
शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसे देखकर आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता मुकीम और बेटे आजम की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।