कैराना। कंडेला से बराला कुक्करहेडी स्थानांतरण के बावजूद भी चार्ज नहीं छोड़ने पर राजस्व निरीक्षक ने हलका लेखपाल के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुए लेखपाल कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया।
शनिवार को राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार ने लेखपाल कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा किया। नोटिस में अवगत कराया कि कंडेला में तैनात लेखपाल शमशेर का स्थानांतरण बराला कुकरहेडी कर दिया गया था लेकिन लेखपाल ने कंडाले से अपना चार्ज छोड़कर दूसरे लेखपाल को नहीं दिया और न हीं बराला कुकरहेडी का चार्ज संभाला। नोटिस में बताया गया है कि उप जिलाधिकारी के आदेश पर चार्ज आदान-प्रदान करके अधिकारियों का अवगत कराएं। अन्यथा की स्थिति में आपके विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।