कैराना। शामली रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से 65 वर्षीय ई रिक्शा चालक शमशेर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया।
शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव मलकपुर निवासी ई रिक्शा चालक शमशेर शामली रोड पर पब्लिक इंटर कॉलेज के पास जा रहा था। इस दौरान हरियाणा रोडवेज की बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई तथा शमशेर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट के चलते डॉक्टर ने घायल को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।