कांधला। थाना क्षेत्र के एक युवक का तमंचा हाथ में लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। वायरल फोटो में युवक तमंचा हवा में उठाए खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि उसके पीछे कुछ अन्य युवक भी मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहा था। शनिवार को यह नया फोटो वायरल होने के बाद कांधला पुलिस सक्रिय हो गई है। फिलहाल पुलिस वायरल फोटो में दिख रहे युवक की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों के प्रदर्शन या प्रसार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।