संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। कैराना के मोहल्ला खैलकला के सलमान ने चार बच्चों समेत आत्मघाती कदम ऐसे ही नहीं उठाया। पिछले सात माह से वह पत्नी और उसके प्रेमी के कारण पूरी तरह से टूट चुका था।
परिजनों का दावा है कि सात माह में पांच बार उसकी पत्नी झगड़ा कर प्रेमी के साथ जा चुकी थी, मगर वह हर बार उसे समझाकर मना लेता था। 4.10 मिनट के तीन वीडियो में सलमान ने अपने सात माह के दर्द को बयां किया है। तीनों वीडियो को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। वीडियो में दो मासूम भी रोते नजर आ रहे हैं ।
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि सलमान ने शुक्रवार को करीब दोपहर 12 बजे अपनी बहन के व्हाट्सएप नंबर पर एक के बाद एक तीन वीडियो शेयर किए। इनमें उसने अपने व बच्चों के दर्द को बयां है।
n पिता बोले, खुशी ने ही उजाड़ दी परिवार की खुशियां : सलमान के पिता शफीक दिल के मरीज हैं। उन्हाेंने बताया कि उनके बेटे सलमान का निकाह 14 साल पहले झिंझाना के गांव अजीजपुर निवासी खुशनुमा उर्फ खुशी के साथ हुआ था। वह अपने बेटे के घर खुशी लाए थे। उन्हें नहीं पता था कि खुशी ही उनके घर की खुशियां उजाड़ देगी। पुलिस महिला और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है।