बाबरी में मृतक पवन पाल के परिजनों को सांत्वना देने पहुचे पुर्व विधायक अब्दुल राव वारिस
- फोटो : SHAMLI
बाबरी। गांव निवासी युवक 55 वर्षीय पवन पाल अपने दोस्त प्रदीप के साथ बहन के यहां ढिंढाली गांव में शनिवार को भाईदूज की कोथली लेकर जा रहा था। सहारनपुर-दिल्ली हाईवे पर हींड पुलिया पर पहुंचे तो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते पवन घायल हो गया था। उसे मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जिसका शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह 4 बजे गांव में पहुंचा जिसका परिजनों ने गांव स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
पूर्व विधायक सहित अन्य दी सांत्वना
पवन पाल की मौत की सूचना पर थानाभवन के पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस, जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू, पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर शेर सिंह राणा, ग्राम प्रधान बाबरी रविंद्र सैनी, भंदौड़ा ग्राम प्रधान अमित शर्मा, हिरनवाड़ा ग्राम प्रधान नीरज पुंडीर आदि ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।