फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, कई ट्रेनें प्रभावित

Sun, 10 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
कपलिंग टूटने से खड़ी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से सहारनपुर जा रही सीमेंट से लदी मालगाड़ी की शामली के पास कपलिंग टूट गई। जिसके चलते ट्रेन होम सिग्नल के पास करीब एक घंटे तक खड़ी रही। बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक बंद होने से मेरठ- करनाल मार्ग पर वाहनों का जाम लगने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


रविवार शाम चार बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर आकर प्लेट फार्म नंबर एक पर रुकी। पैसेंजर ट्रेन को निकालने के लिए बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक को बंद करा दिया गया था। 

इसी दौरान दिल्ली से सहारनपुर जा रही  सीमेंट से लदी मालगाड़ी बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक से 700 मीटर की दूरी पर स्थित होम सिग्नल पर खड़ी हुई। पैसेंजर ट्रेन को निकालने के लिए सीमेंट से लोड मालगाड़ी को पांच नंबर रेलवे लाइन से गुजारने का सिग्नल दिया गया। जैसे ही मालगाड़ी शामली रेलवे स्टेशन की ओर चलने लगी तो झटका लगने से उसकी कपलिंग टूट गई।
विज्ञापन


मालगाड़ी के चालक की सूचना पर शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा, यातायात निरीक्षक पवन कुमार और तकनीकी विभाग के कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने मालगाड़ी में रखे कपलिंग को जुड़वाकर उसे सहारनपुर के लिए रवाना कराया। इसके बाद स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। उधर, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को कांधला स्टेशन पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें