फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विवि स्तर पर तैयार होगी कोराना योद्वाओं की फौज

विज्ञापन
विज्ञापन
अब विवि स्तर पर तैयार होगी कोरोना योद्धाओं की फौज
विज्ञापन

शामली। कोरोना से जंग के लिए अब विश्वविद्यालय स्तर पर योद्धा तैयार किए जा रहे हैं। कालेजों की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई से जुड़े सक्रिय छात्र-छात्राओं को आनलाइन ट्रेनिंग शुरू हो गई है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जुड़े नौ जिलों के कालेजों से करीब 1000-1200 योद्धा तैयार किए जा रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के दौर में कई सामाजिक संस्थाएं तो सहयोग में जुटी हैं, लेकिन वालेंटियर्स के रूप में काम करने वालों की समस्या बनी थी। इसी को देखते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रदेश इकाई ने कालेज स्तर पर वालेंटियर की फौज तैयार करने का निर्णय लिया। योजना के राज्य संपर्क अधिकारी डॉक्टर अंशुमाली शर्मा ने योजना के पूरे प्रकोष्ठ के समन्वयक के साथ बैठक के बाद कैराना के विजय सिंह पथिक कालेज के अजय बाबू शर्मा को प्रदेश में ट्रेनिंग का जिम्मा सौंपा है। स्टेट ट्रेनिंग कोआर्डिनेटर ने बताया कि मेरठ और सहारनपुर मंडल कोरोना के लिहाज से सबसे संवेदनशील हैं और रेड जोन में आते हैं। विवि के अंतर्गत मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ आते हैं। इनमें कोराना के लिहाज से हालत बेहद खराब है। इन नौ जनपदों में कुल 18300 छात्र-छात्राएं रासेयो कार्यक्रम से जुड़े हैं, इनमें से सक्रिय रहने करीब 1000 छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

ये होगा चुनने का मानक
कालेज में लगने वाले एनएसएस शिविर में अच्छी उपस्थिति, सक्रिय रहने और बोलने की कला में निपुण और होशियार छात्र इसमें चुने जाएंगे। चुने गए छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी इसके लिए तैयार हों। ऐसे छात्रों को चयनित कर उनके मोबाइल नंबर आदि लेेकर उन्हें आनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के लिए रासेयो कार्यक्रम के विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। अजय बाबू शर्मा के अनुसार करीब 700 छात्राओं को एप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई, बाकी को भी एक दो दिन में कवर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

योद्धाओं का ये होगा काम
ट्रेनिंग के बाद ये छात्र-छात्राएं प्रशासनिक स्तर पर चलाए जा रहे राहत कार्य में सहभागी बनेंगे। प्रशासन द्वारा जरूरत होने पर ये तैयार रहेंगे और दिए गए कार्य करेंगे। इन्हें राहत सामग्री बंटवाने, व्यवस्था बनाने, बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने आदि की जिम्मेदारी दी जाएगी।
चौधरी चरण सिंह विवि के तहत रासेयो से जुड़े आंकड़े
विवि के अंतर्गत कुल जनपद 9
कुल रासेयो यूनिट 183
कार्यक्रम अधिकारी 183
कुल छात्रों की संख्या 18300
शामली में कुल यूनिट 11
कुल छात्र 1100
शामली जनपद के किस कालेज में कितने छात्र
वि.सिंह.प.का. कैराना 300
रा.म.पीजी कालेज कांधला 100
किसान पीजी कालेज शामली 300
वीवीपीजी शामली 200
एल्पाइन जलालाबाद 100
वीवी इंटर कालेज शामली 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें