शामली में अमर उजाला फाउंडेशन और मां सावित्री देवी हॉस्पिटल द्वारा गरीब महिला को राशन का सामान दे?
- फोटो : SHAMLI
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन ने लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद के लिए पहल की है। अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल का स्वागत करते हुए शामली में बुढ़ाना रोड स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोिस्टिक सेंटर के डाक्टर रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला गरीब परिवारों की मदद करने में जुटे हैं।
शनिवार को हॉस्पिटल के डॉक्टर दंपती हॉस्पिटल स्टाफ के साथ शहर के निकट बुढ़ाना रोड पर पेट्रोल पंप के सामने गली में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 28 गरीब परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान डाक्टरों ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। डा. नीलम शुक्ला ने बताया कि यदि कोई गरीब परिवार की महिला गर्भवती हो तो उसका रूटीन चेकअप, दवा और डिलीवरी की निशुल्क सुविधा उनके अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर बीना अग्रवाल, किरण त्यागी, रोटेरियन अजय श्रीवास्तव, हॉस्पिटल स्टाफ के पूजा, निक्की और बिट्टू आदि मौजूद रहे।