कैराना। कस्बे में एक और कोरोना पॉजिटिव युवक मिलने पर क्षेत्र में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 15 हो गई है। मंगलवार को मोहल्ला पीरजादगान निवासी एक युवक के रैंडम सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस से युवक को कोविड-19 झिंझाना में भर्ती कराया जबकि उसके परिवार के चार सदस्यों को शामली क्वारंटीन सेंटर में ले जाया गया।
इससे पहले शामली के एक नर्सिंग होम के बाहर दवा की दुकान पर काम करने वाला मोहल्ला अफगानान का युवक और इसी मोहल्ले की एक महिला सहित छह लोग, बुच्चाखेड़ी निवासी युवक, शेखुपुरा निवासी एक युवक, बधेव निवासी तीन लोग, टीचर कालोनी निवासी एक महिला और जंधेड़ी निवासी युवक के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। कोरोना पॉजिटिव मिले सभी 15 लोगों का उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा है जबकि मोहल्ला आलकला गुली निवासी निवासी एक वृद्धा की कोरोना के चलते मेरठ मेडिकल में मौत हो चुकी है। इस वृद्धा का सैंपल पानीपत में लिया गया था। चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि कैराना क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 15 है।