शमली विकास भवन के सभागार में कोरोना टीकाकरण को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेते मदरसा संचालक व धर्मग
- फोटो : SHAMLI
शामली। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने मदरसा संचालक और धर्म गुरुओं से कहा कि जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लोगों को जागरूक करने अपना सहयोग दे।
सोमवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने कहा कि मदरसा संचालकों और धर्मगुरुओं से कहा कि जनपद में कोविड-19 वैक्सीनेशन की स्थिति जहां शुरुआत में बहुत अच्छी रही है,वह अब इतनी ठीक नहीं है। कोविड-19 वैक्सीनेशन को गति देते हुए ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को वैक्सीनेशन कराएं ताकि लक्ष्य को जल्द पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत जितने भी 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति है,उन सबको जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए।
इस दौरान मदरसा संचालकों व धर्मगुरुओं के सुझाव भी जाने गए ताकि लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। सीडीओ ने कहा कि अन्य प्रदेशों में कोरोना के केस आ रहे हैं, इसलिए अपने क्षेत्र में लोगों के अंदर कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर जो भ्रांति है, उसको दूर करें। एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डब्ल्यूएचओ से डॉ. महिमा ने मदरसा संचालकों व धर्म गुरुओं को स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से समझाया। बैठक में अजय बाबू शर्मा ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में कोई मतदाता मतदान करने से ना छूटे, इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत माह नवंबर में हुई गतिविधियों की जानकारियां उपलब्ध कराई गई। बैठक में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अंशुल चौहान, मदरसा संचालक और धर्म गुरु मौजूद रहे।