शामली शिवालय में जलाभिषेक करते विधायक तेजेंद्र निर्वाल व पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल
- फोटो : SHAMLI
शामली। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने लाइव प्रसारण देखा। साथ ही शिवालयों में जलाभिषेक भी किया।
भाकुवाला शिव मंदिर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, सचिन जैन, योगेंद्र निर्वाल ने जलाभिषेक किया। बढ़ियाल शिव मंदिर में भावना सैनी, संजय बंसल, नगर अध्यक्ष मीनू संगल ने जलाभिषेक किया। इसके अलावा अरविंद संगल, योगेंद्र निर्वाल, देवेंद्र सिंह ने सतीवाला शिव मंदिर में, ओमकार भटनागर व ऋषि पाल ने शिव मंदिर राजू मोहल्ला में तथा अनुराग व मनोज रुहेला ने सैनी वाली गली शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।
रामनिवास सैनी व अरविंद खटीक ने शिव मंदिर-हनुमान मंदिर काका नगर में, उमेश संगल व सतपाल ने ठाकुरद्वारा शिव मंदिर में, मनीष भटनागर, बलभद्र मंदिर शिव मंदिर राकेश, वैभव, मुरारी वाला कुआं शिव मंदिर रोबिन गर्ग, रेलवे स्टेशन शिव मंदिर में अजय आर्य व संजीव लौहान, हनुमान टीला शिव मंदिर में ब्रजमोहन शर्मा व संजीव कर्नवाल ने, बलभद्र मंदिर शिव मंदिर में अमित शर्मा, सुशील उपाध्यायव राकेश जांगिड़ ने भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजा अर्चना की।